March 9, 2019

अपने जज़्बात की चाबी अपने पास ही रखिये। आर्टिकल


आप को एक शादी की पार्टी में जाना है।
आप सुबह उठते हो, बहोत अच्छी तरह से तैयार होते हो और नए कपड़े पहन कर पार्टी में जाते हो।
आज आपका मूड बहोत अच्छा है क्योंकि आपके बहोत सारे रिश्तेदार और दोस्त आपसे मिलने वाले हैं।
आप वहाँ पहोचते हो और आपका एक दोस्त आपको मिलता है और मिलते ही वो कहता है यार तुम्हारे कपड़े तो अच्छे हैं मगर ये ब्लैक शर्ट तुम पर सूट नहीं कर रहा, तुम को कोई दूसरे रंग का शर्ट पहनना चाहिए था!
बस आपका मूड ऑफ हो गया।
अब आपको उस पार्टी में ज़रा भी मज़ा नहीं आरहा है।
आप जल्दी से वहाँ से निकल जाते हो और फिर आपका पूरा दिन उदासी भरा गुज़र जाता है।

From my F.b page.

कभी कभी हम बहोत छोटी छोटी बातों का बहोत ज़्यादा टेंशन ले लेते हैं।
किसी ने हमारी फेसबुक की पोस्ट पर निगेटिव कमेंट कर दिया तो हम दो दिन तक खाना नहीं खाते!

आप अपने रंग रूप से परेशान है तो ये आर्टिकल पढ़िए।l

ठीक ऐसे ही अगर कोई आपको कह देता है कि आज तो तुम बहोत हैंडसम लग रहे हो, आप खुश हो जाते हो।
यही होता है न?

मतलब कोई भी इंसान सिर्फ अपनी जुबान हिला कर आपको हँसा भी सकता है और रुला भी सकता है!
क्या आप रिमोट कंट्रोल से चलने वाले खिलौने हो?
नहीं न?

मुझे उम्मीद है कि इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आप अपने जज़्बात की चाबी अपने पास रख सकोगे।
फिर कोई भी आपका दिल नहीं दुखा सकेगा।
और कोई भी आपको चने के पेड़ पर चढ़ा कर अपना काम नहीं निकाल सकेगा।

क्या आप चाहते हो कि सब लोग आपको अच्छा बोले?
सब आप की तारीफ करें?
कोई भी आप को गलत न बोले?
क्या ऐसा हो सकता है?
ये समझने के लिए आप अभी यूट्यूब (youtube) पर जाईये।
आप को पता है कि यूट्यूब  में like और dislike का ऑप्शन होता है।
जो विडियो आपको अच्छा लगता है आप उसको like करते हो और जो विडियो अच्छा नहीं लगता उसको dislike कर सकते हो।
आप कोई भी बहोत अच्छा विडियो देखिये जिस को 1 लाख से ज़्यादा बार देखा गया है,

आपको एक भी ऐसा विडियो नहीं मिलेगा जिस को सब लोगों ने like किया है और किसी ने भी dislike नहीं किया है।
हर विडियो को कुछ लोगों ने like किया है और उसी विडियो को कुछ लोगों ने dislike भी किया है।

आपको कुछ विडियो ऐसे भी मिल जाएंगे जिन को किसी ने भी dislike नहीं किया है।
वो विडियो कोनसे हैं पता है? जिस विडियो को किसी ने भी नहीं देखा या फिर बहोत काम लोगों ने देखा है।

From my F.b page

आप मुझे किसी भी एक बड़े व्यक्ति का नाम बताएं जिस को सब अच्छा बोलते है।
आदमी को छोड़िये लोग तो भगवन, गॉड और अल्लाह को भी बुरा भला कहते रहते हैं।


लोग आपको अच्छा या बुरा क्यों बोलते हैं इस बात को समझने के लिए आपको इंसान के नेचर को समझना जरूरी है।
ऊपर वाले ने हर इंसान का नेचर अलग बनाया है।
इंसान की सोच उसकी ज़िन्दगी में आने वाले अनुभव से बनती है।
इस लिए जो चीज़ आप को अच्छी लगे शायद किसी और को अच्छी न लगे।
बस इतनी सी बात है।

From my f.b page.

इसके लिए क्या करना चाहिये?
अगली बार जब भी कोई आपकी किसी भी चीज़ को पसंद नहीं करे तो उसको धन्यवाद दीजिये कि उसने आपको सलाह दी।
उसके बाद उससे ज़रूर पूछिये  "ये आपको क्यों अच्छा नहीं लगा?"
वो आपका सवाल सुन कर ही खामोश हो जाएगे।
या फिर वो बोलेगे कि मुझे अच्छा नहीं दिख रहा है।
उनको अच्छा नहीं दिख रहा तो ये उनकी प्रॉब्लम है।
वो चिंता करेगे। आप क्यों टेंशन लेते हो?
अगर वो सच मुच ही वजह बताते हैं तो उस पर विचार कीजिये।
और फिर भी उदास होने की ज़रुरत नहीं।
अगली बार आप अपनी गलती सुधार सकते हो।

वो लोग कभी कामयाब नहीं होते जो सब की सुनते हैं,
वो लोग भी कामयाब नहीं होते जो किसी की भी नहीं सुनते।
इस लिए सुनो सब की मगर करो मन की।

अपने ज़मीर की सुनिए।


ये सिर्फ कपड़ों की बात नहीं है।
बहोत से लोग कोई भी नोकरी या बिज़नस को सिर्फ इस लिए नहीं करना चाहते क्योंकि लोग उसको पसंद नहीं करेंगे।
आप ज़िन्दगी में कुछ भी करलो वो दिन कभी भी नहीं आयेगा जब 100% लोग आपको अच्छा बोलेगे।

ये दो शब्द आपको एक सेकंड में एनर्जी से भर देगे।

 आर्टिकल में लिखा है कि अपने आपको एक सेकंड में कैसे मोटिवेट करें।

इसी लिए मिर्ज़ा ग़ालिब ने कहा है..

ग़ालिब बुरा न माने अगर कोई बुरा कहे,
ऐसा भी कोई है जिसे सब भला कहे?


और हाँ, कोई आपकी प्रशंसा करे तो फिर आप क्या करोगे?
तारीफ सब को अच्छी लगती है, आपको भी अच्छी लगेगी।
कोई भी आपकी तारीफ करे तो मुस्कुरा कर उसको धन्यवाद ज़रूर दीजिये। इससे सामने वाले पर अच्छा असर पड़ता है।
लेकिन अपनी प्रशंसा को बहोत ज़्यादा सिरियस मत लीजिये।

From my f.b page.

क्योंकि लोग बहोत बार सिर्फ अपना काम निकालने के लिए भी आप की प्रशंसा कर सकते हैं।
अगर लोगों को पता चल गया कि आप झूठी प्रशंसा से भी खुश हो जाते हैं तो फिर लोग बहोत आसानी से आपको मख्खन लगा कर अपना काम निकाल लेगे और आपको पता भी नहीं चलेगा।

इसलिए अपने जज़्बात की चाबी अपने पास ही रखिये। वो काम कीजिये जो आपके ज़मीर को अच्छा लगे। छोटी छोटी बातों पर रोना छोड़ दीजिए।
इसका मतलब ये नहीं है कि आप को अपने अंदर सुधार नहीं लाना है।
आपको रोज़ अपने ऊपर काम करना है, रोज़ थोड़ा और सुधार लाना है। लेकिन सिर्फ लोगों के हिसाब से चलोगे तो ज़िन्दगी में कुछ भी नहीं कर पाओगे।
सब से बड़ा रोग, क्या कहेंगे लोग।
आप बड़े आदमी बनना चाहते हो तो एक हीरो बनकर, एक लीडर बन कर काम कीजिये।

From my f.b page.

हमेशा खुश रहने के लिए आप क्या करने वाले हो?
कमेंट करके ज़रूर बताएं।
हमारे नए आर्टिकल का नोटिफिकेशन पाने के लिए हमारे Facebook page और Instagram
को like और follow ज़रूर कीजिये।

अपने उन दोस्तों के साथ इस पोस्ट को ज़रूर share कीजिये जिन को बहोत जल्दी गुस्सा आ जाता है,
या जो बहोत जल्दी परेशान हो जाते है।

Disqus Comments

अपने जज़्बात की चाबी अपने पास ही रखिये। आर्टिकल

आप को एक शादी की पार्टी में जाना है। आप सुबह उठते हो, बहोत अच्छी तरह से तैयार होते हो और नए कपड़े पहन कर पार्टी में जाते हो। आज आपका मूड...