November 15, 2018

How to discover your passion? In hindi। कौनसा प्रोफेशन आपके लिए सब से अच्छा है?

स्कोप सिर्फ मजनू बनने में है!

बहोत से विद्यार्थी मुझ से पूछते हैं के "सर कोनसा प्रोफेशन अच्छा है?"
किस फील्ड में ज़्यादा स्कोप है?
तो मैं उनसे कहता हूं के "स्कोप सिर्फ मजनू बनने में है।"
आप एक बात बताइए के "क्या आपने कभी इश्क़ किया है?"
हाँ मैं इश्क़ की ही बात कर रहा हूँ।
आप बोलेगे के,"नहीं"।
कोई बात नहीं इस मामले में सब लोग झूठ ही बोलते हैं...☺️
हो सकता है आपका प्यार एक तरफ़ा हो।
आप दिल जले हो..
ज़्यादा तर लोग ऐसे ही होते हैं।
अब मुझे बताएं के आपने इश्क़ कैसे किया है?
मतलब आप "उनके" बारे में कितनी देर सोचते थे?
कितनी देर सपने देखते थे?
कितने शेर लिखते थे?
कितनी बार हँसते थे,रोते थे?
इन सब कामो में 24 घंटे भी कम पड़ते है न?
या part time ही किया है?
रोज़ सिर्फ 2 घंटे..
या
रोज़ सिर्फ 8 घंटे, 10 बजे से 6 बजे तक?
आप बोलेगे के कभी कभी याद आजाती थी...
फिर से झूठ..😊
इश्क़ कभी भी पार्ट टाइम नहीं होता जब भी होता है फुल टाइम ही होता है।
.
मैं समझूँगा उस दिन हो गई तकमील-ए-मोहब्बत,
दिवाने भी जिस दिन मुझे दिवाना कहेंगे।
.
ओके मजनू भाई साहब अब वापस आजाओ☺️
यही काम आपको अपने प्रोफेशन में भी करना है।
.
क्योंके जिन लोगों ने अपनी फील्ड में बहोत ज़्यादा नाम कमाया है उन में एक बात ज़रूर है के उन्होंने अपने काम से इश्क़ किया है!



हो सकता है आप की एजुकेशन पूरी हो गयी हो।
आप जॉब या बिज़नेस कर रहे हो।
क्या आप अपने काम से खुश हो?
क्या आप अपने काम को एन्जॉय करते हो?
या आपकी ज़िन्दगी सिर्फ "कट रही है।😢"
या आप अभी स्टूडेंट हो।
आपको अपने आपसे एक सवाल करना है के
क्या कोई ऐसा काम है जो आप 24 घंटे में से 12 घंटे पुरे दिल से कर सकते हो, और बदले में आपको कुछ भी नहीं मिल रहा है?
आम तौर पर हम लोग किसी भी काम को क्यों करते हैं?
रूपये के लिए,
नाम के लिए,
फेमस होने के लिए।
आपको ये सब नहीं मिल रहा है।
मतलब आपको बदले में कुछ भी नहीं मिल रहा है,
बस आपको अपने काम में मज़ा आ रहा है।
आप अपने काम को एन्जॉय कर रहे हो।
मोबाइल और सोशल मीडिया पर टाइम पास करने के अलावा कोई ऐसा काम भी है?
आपका जवाब हां है तो....उसके बाद आपको ये देखना है के क्या आप उस काम से ईमानदारी से पैसा कमा सकते हैं?
अगर आपका जवाब हां है तो congratulations आप ने अपना passion (जूनून) ढूंढ लिया।

हो सकता है उस काम में आमदनी ज़्यादा न हो।
हो सकता है के उस काम की समाज में ज़्यादा वैल्यू न हो।
ये सब चीज़े ज़्यादा इम्पोर्टेन्ट नहीं है अगर आप खुश रह सकते हो तो।
.
आपको नाई (barber) का काम कैसा लगता है?
वही नाई जो आपके बाल काटता है, शेविंग करता है। एक छोटा सा काम है।
आम तौर से कम पढ़े लिखे लोग ये काम करते हैं।
लेकिन एक नाई ऐसा भी है जो सेलिब्रिटी है,
पुरे भारत में जिसके 550 से ज़्यादा सैलून हैं।
जिसके 50 से ज़्यादा ऐसे इंस्टिट्यूट हैं जहाँ हेयर स्टाइलिंग, कटिंग और हेयर ट्रीटमेंट के कोर्स पढ़ाये जाते हैं।
उसका नाम जावेद हबीब है।
ये महत्तवपूर्ण नहीं है के आप क्या कर रहे हो,
महत्तवपूर्ण ये है के आप क्यूँ कर रहे हो?
और कैसे कर कर रहे हो!


इस मामले में हो सकता है के आप की qualification आपके पैशन से मैच न करे।
और ये बात ज़्यादा महत्तवपूर्ण है के बहोत ज़्यादा कामयाबी, एजुकेशन से नहीं पैशन से मिलती है।
Qualification से सिर्फ आपका गुज़ारा हो सकता है लेकिन पैशन आपको ज़मीन से आसमान की बुलंदी पर ले जाएगा।
मशहूर लेखक चेतन भगत ने IIM से M.B.A की डिग्री ली थी।
उनके पास एक बहोत अच्छी जॉब थी।  
बहोत अच्छी सैलरी मिल रही थी।
वो सब कुछ छोड़ कर मुम्बई आगये।
और लिखने को अपना पेशा बना लिया।
आज उनके नॉवेल सब से ज़्यादा बिकते हैं।
हर एक नावेल की लाखों कॉपियां बिकती है।
उनके बहोत सारे नॉवेल पर फिल्में भी बन चुकी है।



शायर अल्लामा मोहम्मद इक़बाल पेशे से बैरिस्टर  ( वकील ) थे। मगर उनको शायरी से इश्क़ था।
उनकी पूरी शायरी पैशन पर ही हैं।

खुदी को कर बुलंद इतना के हर तक़दीर से पहले,
खुदा बन्दे से खुद पूछे बता तेरी रज़ा क्या है?

ऐसे बहोत सारी मिसालें हैं जिनका प्रोफेशन और पैशन अलग अलग था फिर उन्होंने अपने प्रोफेशन को तलाक दे दिया और पैशन से शादी कर ली।
.
आप सीधे अपने प्रोफेशन से पैशन में छलांग नहीं लगा सकते तो भी आप अभी शुरुआत कर सकते हो।
फिर धीरे धीरे फुल टाइम अपने पैशन पर आ सकते हो।
और अगर ये भी नहीं हो सकता तो कोई बात नहीं आपको 2 शादियाँ करने की इजाज़त नहीं है लेकिन 2 काम तो आप साथ में कर ही सकते हो न?☺️
हो सकता है आप को अभी तक ऐसा काम न मिला हो जिसे आप ने पैशन माना हो।
तो फिर आपको कोशिश करते रहना चाहिए।
क्या आप जब शादी करते हो तो सब से पहले जो लड़का/लड़की दिखे उससे शादी कर लेते हो?
नहीं न....
ढूंढते हो फिर बहोत बार लड़का/लड़की देखने जाते हो।
उसके बारे में पूरी मालूमात लेते हैं
उसके बाद जो सब से अच्छा लगे उससे शादी करते हैं।
यही काम इधर भी करना है।
मतलब बहोत से कामो के बारे में मालूमात लेना है और हो सके तो करके भी देख सकते हैं।
प्रोफेशन को चुनना शादी के लिए पार्टनर चुनने जितना ही महत्तवपूर्ण है।
ढूंढने से खुदा भी मिल जाता है।



बहोत कम ऐसे किस्मत वाले लोग होते हैं जो अपने पैशन को ढूंढ पाते हैं!
और उससे भी कम ऐसे लोग होते हैं जो अपने पैशन को प्रोफेशन बनाते हैं।
वो लोग सच में किस्मत वाले होते हैं जिनका पैशन और प्रोफेशन एक ही होता है।
तो भाई साहब स्कोप सिर्फ मजनू बनने में है।
अपने काम से इश्क ज़रूरी है।
.
आपका पैशन क्या है?
आप को ये आर्टिकल कैसा लगा?
कमेंट कीजिये।
.
अपने दोस्तों के साथ share करके अपना पैशन तलाश करने में उनकी भी मदद कीजिये।
Follow me @ Facebook

          Sirajuddin urdu page

          Instagram

Disqus Comments

अपने जज़्बात की चाबी अपने पास ही रखिये। आर्टिकल

आप को एक शादी की पार्टी में जाना है। आप सुबह उठते हो, बहोत अच्छी तरह से तैयार होते हो और नए कपड़े पहन कर पार्टी में जाते हो। आज आपका मूड...