February 17, 2019

मोटिवेशन क्यों कम हो जाती है? आर्टिकल

लैला मजनू होते हैं।
सब जगह होते हैं।
लैला मजनू को देखती है 
या मजनू लैला को देखता है।
दोनों में से कोई एक, दूसरे को अच्छा लगने लगता है।
मजनू को लैला अच्छी लगती है फिर मजनू अपनी लैला के बारे में सोचता रहता है,
उसकी एक झलक देखना भी मजनू के लिए जन्नत से कम नहीं होता।
मजनू को लैला से प्यार हो गया लेकिन लैला को पता ही नहीं...
फिर मजनू चाहता है के लैला को भी पता चलना चाहिए कि उसका मजनू उसको कितना चाहता है!
मजनू लैला के घर के चक्कर लगाने लगता है, 
सोशल मीडिया पर उसको सर्च करता है।
उसका मोबाइल नंबर भी हासिल कर लेता है।
फिर लैला को भी पता चल जाता है के मजनू उसका दीवाना है।
लैला भी उसके बारे में सोचने लगती है।
लैला को भी मजनू से प्यार हो जाता है।
अब प्रॉब्लम ये होता है के "दुश्मन ज़माने" को ये सब बर्दाश्त नहीं होता। ज़माना बीच में आजाता है।
लैला मजनू से नहीं मिल सकती,
मजनू लैला से नहीं मिल सकता।
फिर दोनों को एक दूसरे से अलग होना पड़ता है।
यहाँ तक सुन कर आप बड़े खुश हो रहे होंगे के ये लव स्टोरी चल रही है।
आप सही समझे ये लव स्टोरी ही है।
लेकिन ये लैला मजनू की कहानी नहीं है ये ज़िन्दगी की कहानी है।
ज़िन्दगी में भी यही होता है।
हम को अपने किसी काम से प्यार हो जाता है।
हम लोग बड़े बड़े सपने देखने लगते हैं।
बड़े बड़े प्लान बनाते है।
सपना किसी भी चीज़ का हो सकता है।
आपको MPSC या UPSC में कामयाब होना है।
अपना खुद का बिज़नेस खड़ा करना है,
किसी नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी में कामयाब होना है।
या कोई भी ऐसा काम करना है जो बाकी लोगों से हट कर है।
फिर आप अपने किसी दोस्त, रिश्तेदार या किसी को भी अपना प्लान बताते हैं तो वो समझ ही नहीं पाता।
वो बोलते हैं।
"बेटा शकल देखी है आइने में?"
जितनी चादर है उतने ही पाँव फैलाओ।
सपने और हकीकत में बहोत फ़र्क़ होता है।
आप उनकी बात नहीं मानते आप कोशिश में लगे रहते हैं।
आपको कुछ खास रिजल्ट भी नहीं मिलता।
फिर आप देखते हो के आपके साथ के लोग अपने काम धंदे से लग गए।
वो लोग कमाने लग गए।
उनकी शादी हो गयी।
वो अपनी ज़िन्दगी जी रहे हैं।
आप सोचने लगते हो के शायद बाकी लोग सही बोलते हैं
सपने और हक़ीक़त में बहोत फ़र्क़ होता है।
फिर आप भी यही करते हो जो सब कर रहे हैं।
आप भी समझौता कर लेते हो।
ज़िन्दगी भर का समझौता।
यही होता है ना?
ज़िन्दगी में समझौते करना चाहिए,
मगर इतने भी नहीं के पूरी ज़िन्दगी एक समझौता बन जाए।

कौनसा पेशा आपके लिए सब से अच्छा है? में लिखा है कि अपने पैशन को कैसे तलाश करें।

चलो वापस मजनू के पास चलते हैं...
मजनू का इश्क़ कैसा था?
मजनू ने लैला को इम्प्रेस करने के लिए क्या क्या जतन किये?
सब से इम्पोर्टेन्ट के इश्क़ कभी भी "पार्ट टाइम" नहीं होता।
जब भी होता है फुल टाइम होता है।
मतलब 24 घंटे "उसका" ही ख्याल, जागते में भी सपने और नींद भी गायब।
पहले लोग पर्स में फोटो रखते थे अब मोबाइल में फोटो होती है।
जब भी टाइम मिला उसकी फोटो ज़रूर देख लेते हैं।
सोशल मीडिया पर भी उसकी ही बातें।
मोबाइल की कॉलर ट्यून उसके लिए।
व्हाट्स एप्प का स्टेटस उसके लिए।
फेसबुक की शायरी उसके लिए।
हंसना उसके लिए, रोना भी उसके लिए।
इतनी दिवानगी...
इतनी दिवानगी अच्छी है अगर यही सब अपने मकसद के लिए हो तो।


दिन गुजरते जाते हैं अब मजनू भी लैला को भूलने लगता है।
अचानक एक दिन बाज़ार में लैला  मजनू को नज़र आ जाती है।
वो अपनी ऑन्टी के साथ शापिंग करने आई है।
मजनू का इश्क़ फिर से ताज़ा हो जाता है।
वो फिर से सपने देखने लगता है।
समझ रहे हो यहाँ क्या हो रहा है?
जो चीज़ आँखों से दूर हो जाती है हम उसको भूलने लगते हैं।
आसान है, आप अपने मकसद को अपनी लैला समझ लो और उसको कभी भी आँखों से दूर मत होने दो।


आप  अपने मक़सद को ही अपनी लैला मन लीजिये।
उसके लिए भी वो सब कीजिये जो मजनू भाई साहब लैला को हासिल करने के लिए करते हैं।


आप अपनी मोटिवेशन की लेवल हमेशा 100% रखना चाहते हो तो आप ये काम कीजिये।

लिखा हुआ टारगेट..
क्या आपके पर्स में आपका टारगेट लिखा हुआ है?
अगर नहीं लिखा है तो अभी एक डायरी या नोटबुक लीजिये और उस पर लिखिए कि
1) आपको क्या चाहिए?
उससे भी इम्पोर्टेन्ट ये है कि...
2) आपको क्यों चाहिए?
अगर आपके पास एक बहोत बड़ी वजह है तो आप कुछ भी हासिल कर सकते हो।
3) आपको कब चाहिए?
आप अपने कॉलेज, ऑफिस या किसी भी मीटिंग में इस लिए पहोच जाते हो क्योंकि आपको पता होता है के किस समय पहोचना है।
इस लिए कोई भी चीज़ को किस समय हासिल करना है ये लिखना बहोत ज़रूरी है।

ट्रेनिंग और मोटिवेशनल विडियो..
क्या आपने युट्यूब पर अपने मकसद से रिलेटेड चैनेल को सब्सक्राइब किया है?

अच्छी किताबे..
क्या आप वो किताबे पढ़ रहे हो जो आपके लिए पढ़ना ज़रूरी है।

एक जैसा टारगेट वाले पॉजिटिव दोस्त..
क्या आप के दोस्त वो हैं जिनसे आप अपनी ज़िन्दगी के मकसद पर बात कर सकते हैं।
ऐसे दोस्त नहीं है तो आपको ऐसे दोस्त ढूंढने पड़ेगे,
जिनका आपके जैसा ही कोई टारगेट है।

कोई गुरु, टीचर या एक्सपर्ट..
आपके पास कोई ऐसा सलाहकार ज़रूर होना चाहिए जो उस मुकाम पर पहोच चूका है जहाँ आप पहोचाना चाहते हो।
हारे हुए और नेगेटिव लोगों से सलाह लोगे तो आप भी कुछ नहीं कर पाओगे।
मतलब 24 घंटे आपके दिमाग में आपका सपना ही चलना चाहिए।
ये 2 शब्द आपको एक सेकंड में एनर्जी से भर देगे
इस आर्टिकल में लिखा है कि अपने आपको सिर्फ एक सेकंड में कैसे मोटिवेट करे।


इश्क़ में जीत के आने के लिए काफी हूँ,
मैं अकेला ही ज़माने के लिए काफी हूँ।


एक अख़बार हूँ औक़ात ही क्या है मेरी,
मगर शहर में आग लगाने के लिए काफी हूँ।

....
....
....
आप अपने आपको हमेशा मोटिवेटेड रखने के लिए क्या करोगे? अभी कॉमेंट करके मुझे बताएं।
इस आर्टिकल पर अपनी राय ज़रूर दीजिये।

अपने दोस्तों के साथ share ज़रूर कीजिये।

हमारे  Facebook page  और Instagram  को
Follow ज़रूर कीजिये।

Disqus Comments

अपने जज़्बात की चाबी अपने पास ही रखिये। आर्टिकल

आप को एक शादी की पार्टी में जाना है। आप सुबह उठते हो, बहोत अच्छी तरह से तैयार होते हो और नए कपड़े पहन कर पार्टी में जाते हो। आज आपका मूड...